जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में 15 वें वित्त आयोग औऱ अवस्थापना निधि से कराए जाने वाले विकास व निर्माण कार्यों को लेकर बैठक हुई अयोजित

0
9

 

हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में 15वें वित्त आयोग और अवस्थापना निधि से कराए जाने वाले विकास एवं निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अतुल वत्स ने की।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रस्तावित कार्यों के अनुमोदन से लेकर पूर्ण होने तक नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण किया जाए और अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए,

डीएम ने नगर निकायों को निर्देश दिए कि गीले और सूखे कूड़े के समुचित प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा अवैध कॉलोनियों और अनियोजित बसावट को बढ़ावा न दिया जाए।

बैठक में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, नए हैंडपंप और वाटर कूलर लगाने से पहले स्थलों का सत्यापन कराने तथा आगामी वर्षा ऋतु से पूर्व मुख्य नालों और नालियों की सफाई अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here