हाथरस।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर अब हाथरस में भी देखने को मिला। जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने वाहन शेयरिंग कर ईंधन बचाओ का संदेश दिया।
दोनों अधिकारी मथुरा रोड स्थित अपने आवास से एक ही गाड़ी में सवार होकर तहसील समाधान दिवस में शामिल होने के लिए सादाबाद तहसील पहुंचे। इस दौरान डीएम अतुल वत्स ने अपने साथ चलने वाली अन्य गाड़ियों को भी हटवा दिया, जबकि एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने भी अपनी सरकारी गाड़ी को स्टैंडबाई पर रखा।
डीएम और एसपी की इस पहल को प्रशासनिक स्तर पर ईंधन संरक्षण और संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में सकारात्मक कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने अपने व्यवहार से आमजन को भी वाहन शेयरिंग और ईंधन बचत का संदेश दिया।









