डीएम-एसपी ने छात्राओं का बढ़ाया होसला, सड़क पर गाड़ी रुकवाकर की बातचीत

0
24

 

हाथरस।विद्यालय से पढ़कर वापस घर लौट रही तीन छात्राओं के लिए प्रेरणा बने हाथरस के डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा।

हाथरस के मथुरा रोड स्थित हतीसा पुल के नीचे बने पुलिस पिकेट बूथ के पास शनिवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अपनी गाड़ी रुकवाकर छात्राओं से बातचीत की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा भी मौजूद रहे।

दोनों अधिकारियों ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, भविष्य के सपनों और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की। बातचीत के दौरान एक छात्रा ने डॉक्टर बनने की इच्छा जताई, जबकि दो छात्राओं ने पुलिस अधिकारी बनने का सपना साझा किया।

डीएम और एसपी ने छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देते हुए उन्हें मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने भी अपने पसंदीदा अधिकारियों के रूप में डीएम और एसपी को अपना आइडल बताया।

बातचीत के अंत में छात्राओं ने अपनी नोटबुक में दोनों अधिकारियों के ऑटोग्राफ लिए और खुशी जाहिर की। मौके का यह प्रेरणादायक दृश्य आसपास मौजूद लोगों के लिए भी चर्चा का विषय बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here