अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वेटरनरी डॉक्टर की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बाइक में लगी भीषण आग

0
13

 

हाथरस।जनपद के थाना कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र में मथुरा-बरेली हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बिलहार गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक वेटरनरी डॉक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार वेटरनरी डॉक्टर सिकंदराराऊ से अपने गांव की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बिलहार गांव के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक करीब 100 मीटर दूर जाकर आग का गोला बन गई।

हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को काबू में लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक में लगी भीषण आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन दोबारा सुचारू कराया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here