दो बाईकों की हुई आमने-सामने की भिड़ंत में दो हुए गंभीर घायल,एक को किया हायर सेंटर रैफर

0
14

 

सासनी कोतवाली क्षेत्र के नगला ताल गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर इलाका पुलिस और 108 एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि घायलों में से एक सासनी के अकबरपुर गांव निवासी गजेंद्र (पुत्र राजेंद्र) है, जो पेशे से टेलर का काम करता है।

गजेंद्र शनिवार को अपने किसी निजी काम से गांव से सासनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सासनी की तरफ से आ रहे गोहाना गांव के एक युवक की बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गजेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया है, जहां उसका उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here