पुलिस ने 90 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब व एक टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल सहित व्यक्ति को किया गिरफ्तार

0
10

 

जनपद हाथरस के थाना सादाबाद पुलिस और आबकारी टीम को संयुक्त कार्यवाही में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 90 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब तथा घटना में प्रयुक्त एक टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल नंबर यूपी 86 एके 2536 बरामद की गई है।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सादाबाद में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
हाथरस पुलिस लगातार अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here