हाथरस। प्रत्येक सप्ताह की भांति इस सप्ताह भी लोकप्रिय सांसद अनूप प्रधान के कैंप कार्यालय अलीगढ़ रोड स्थित गांव दयानतपुर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर सांसद को प्रार्थना पत्र सौंपे और समाधान की मांग की।
जनसुनवाई के दौरान जमीन विवाद, राजस्व विभाग, बिजली विभाग, पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामले सामने आए। सांसद अनूप प्रधान ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से आम लोगों को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए जाते हैं।जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।







