नहर मैं व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी,पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम

0
18

 

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित नहर में सोमवार दोपहर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव नहर में तैरता देख राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया।

घटना सोमवार दोपहर करीब 12:15 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुछ देर बाद मृतक की पहचान 40 वर्षीय पवन उर्फ पप्पन पुत्र राजवीर सिंह निवासी जलेसर रोड, कोल्ड डिपो के सामने, थाना कोतवाली सदर के रूप में हुई। मृतक की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार के लोग पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए।

परिजनों ने बताया कि पवन नमकीन फैक्ट्री में काम करता था और अविवाहित था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here