हाथरस। सफाई मजदूर संघ एकता ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर नगर पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष ओम पाथरे और उनकी टीम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के नाम वरिष्ठ लिपिक विजय स्वर्णकार को ज्ञापन दिया।
इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव विनोद करोतिया ने भी अपना पत्र सौंपते हुए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी दर के अनुसार भुगतान किए जाने की मांग उठाई।
ज्ञापन में कहा गया कि अन्य जिलों में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बेहतर वेतन दिया जा रहा है, उसी आधार पर हाथरस में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ाया जाए। साथ ही सभी कर्मचारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस मौके पर सफाई मजदूर संघ एकता के जिलाध्यक्ष ओम पाथरे सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।









