आबकारी विभाग की टीम ने देशी शराब व कम्पोजिट शराब की दुकानों का किया निरीक्षण

0
11

 

हाथरस में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी हाथरस के आदेश के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के निर्देशन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 हाथरस एवं अतिरिक्त प्रभार क्षेत्र-2 सादाबाद कुलदीप चौहान ने अपनी टीम के साथ थाना सहपऊ क्षेत्र के सहपऊ, मानिकपुर, मढ़ाका और सादाबाद प्रथम की देशी एवं कम्पोजिट मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया।

चेकिंग के दौरान दुकानों के स्टॉक का गहनता से परीक्षण किया गया। साथ ही दुकानदारों को पोस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आबकारी टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को अवैध शराब से सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन को देने के लिए जागरूक भी किया।

आबकारी विभाग का कहना है कि जनपद में अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here