हाथरस में अलीगढ़ रोड पर दीनबंधु हॉस्पिटल के पीछे नवींपुर को जाने वाले रास्ते पर स्थित श्रीजी केमिकल्स हींग फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई। माना जा रहा है कि यह आग विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
यह घटना सुबह लगभग 4:00 बजे की है। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने पहले स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर फायर स्टेशन को सूचना दी गई। इसी बीच फैक्ट्री स्वामी को भी इसकी सूचना दी गई। फैक्ट्री स्वामी भी मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। यह फैक्ट्री बैंक भवन के सामने, दीनबंधु हॉस्पिटल के पीछे, नवीपुर को जाने वाले रास्ते पर स्थित है। आग बुझने के बाद आसपास के क्षेत्र में फैले डर का माहौल समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों को यह डर सताता रहा कि कहीं आग और ज्यादा विकराल रूप में धारण कर ले।









