हाथरस। बेटे के साथ बाइक से दवा लेने हाथरस आ रही एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद राहगीरों की मदद से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे जिला अस्पताल पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय मुनेश देवी पत्नी बलवीर सिंह निवासी गांव गिलोरा, थाना गोंडा, जनपद अलीगढ़, अपने बेटे अनिल कुमार के साथ बाइक से हाथरस दवा लेने आ रही थीं। रास्ते में अचानक बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे मुनेश देवी सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।









