हाथरस।निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा 31 मई 2026 को दून पब्लिक स्कूल, हाथरस में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विद्यालयों एवं बोर्डों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दून पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री जे. के. अग्रवाल जी रहे, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थापक श्री विष्णु कुमार अग्रवाल जी , एड मदन मोहन गौड़ जी, श्री अशोक कुमार गर्ग जी , श्री मदन मोहन जी एवं श्रीमती पूजा अग्रवाल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत पटका एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया।
समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। मंच से अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। प्रत्येक छात्र-छात्रा को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। संस्था द्वारा करीब 200 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया , सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे
निस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल जी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इसी उद्देश्य से मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। इस सफल आयोजन में अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल , कोषाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल , प्रवक्ता हिमांशु गौड़ , सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरूण राघव , सह सचिव निश्कर्ष गर्ग , ध्रुव कोठीवाल , आशीष अग्रवाल , सतेंद्र मोहन , डॉ रंगेश शर्मा ,चंद्र प्रकाश अग्रवाल ,स्वदेश वार्ष्णेय, अवधेश कुमार बंटी , दीपांशु वार्ष्णेय, लोकेश सिंघल , विशाल सोनी, सौरभ शर्मा, आलोक अग्रवाल , यश वार्ष्णेय , सुनील कुमार , अतीश अग्रवाल , शिवम सोनी आदि उपस्थित रहे ।









