अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर युवक की दर्दनाक मौत, शव भेजा पोस्टमार्टम

0
10

 

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बाजार से पैदल घर लौट रहे युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मृतक की पहचान 33 वर्षीय अशोक पुत्र रामवीर सिंह, निवासी थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अशोक देर शाम हाथरस जंक्शन बाजार से पैदल अपने गांव लौट रहा था। गांव के निकट पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here