संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला महिला का शव,परिजनों का रोरो कर बुरा हाल

0
8

 

हाथरस। थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव दगसे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार गांव दगसे निवासी रविंद्र की 40 वर्षीय पत्नी पिंकी उर्फ प्रमिला का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया गया है कि पिंकी की शादी करीब 25 वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका का मायका जनपद आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव नगला सावला में है। परिजनों का आरोप है कि संतान न होने के कारण उसका उत्पीड़न किया जाता था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here