पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कीटनाशक दवा का किया सेवन,गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

0
18

 

हाथरस। पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक ने खेतों की फसल में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। दवा पीते ही उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नया बांस निवासी 35 वर्षीय सोनू पुत्र रनवीर की बुधवार शाम पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद गुस्से में आकर युवक ने खेतों में फसल पर छिड़काव के लिए रखी कीटनाशक दवा पी ली। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

परिजन आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here