महानंदा एक्सप्रेस की से गिरकर यात्री हुआ गंभीर घायल,आगरा हायर सेंटर रेफर

0
16

 

हाथरस। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बीती शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया। घायल की पहचान 35 वर्षीय बंटी पुत्र प्रकाश चंद निवासी फिरोजाबाद के रूप में हुई है।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here