केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर हाथरस में 5 से 21 जून तक चलेगा जन जागरूकता अभियान

0
8

 

हाथरस।केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं राज्य सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में 5 जून से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

अभियान की शुरुआत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर सासनी नगर वन में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण से होगी, जबकि 8 जून से 21 जून तक ‘‘समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान’’ संचालित किया जाएगा।

अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री Baby Rani Maurya की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर विधायक Anjula Singh Mahaur, सिकंदराराऊ विधायक Virendra Singh Rana वर्चुअली जुड़े जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, जिलाधिकारी Atul Vats, एडीएम प्रशांत तिवारी, सीडीओ पी.एन. दीक्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि अभियान ‘‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’’ की भावना के अनुरूप संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत जनसंपर्क अभियान, स्वास्थ्य मेले, जन-कल्याण शिविर, विकास प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं, रात्रि चौपाल और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here