जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देश पर नगर पालिका टीम ने बागला जिला अस्पताल के बाहर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

0
25

हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देश पर गुरुवार को नगर पालिका परिषद की टीम ने श्री राम मंदिर से बागला जिला अस्पताल के बाहर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे और नालों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। नगर पालिका की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई और कई लोगों ने अपना सामान स्वयं हटाना शुरू कर दिया।

अभियान के दौरान नगर पालिका टीम ने जेसीबी की मदद से कई स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों और मार्गों पर दोबारा कब्जा करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया कि कुछ दिन पूर्व जिलाधिकारी अतुल वत्स ने नाला सफाई कार्यों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान श्री राम मंदिर से बागला जिला अस्पताल मार्ग पर अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के क्रम में गुरुवार को नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु होने के साथ नाला सफाई कार्य में भी सुविधा मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here