नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का किया आयोजन

0
14

 

हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस की अध्यक्ष श्वेता चौधरी के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान नगर पालिका के तीन वर्षों के कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने नगर पालिका द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए नगर के विकास में योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी की तीन वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक में नगर पालिका द्वारा कराए गए विकास कार्यों, जनहित योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। साथ ही श्वेता चौधरी ने उपस्थित जनसमूह के समक्ष अपने तीन वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here