22 वर्षीय गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,शव पोस्टमार्टम भेजा

0
10

 

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बैर निवासी 22 वर्षीय सबीना पत्नी योगेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया है कि सोमवार शाम उसे अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

इसके बाद परिजन सबीना को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों से जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार सबीना करीब साढ़े सात माह की गर्भवती थी। उसका विवाह अगस्त 2025 में हुआ था। पुलिस ने मामले की जानकारी उसके मायके पक्ष को भी दे दी है। बताया गया है कि विवाहिता का मायका चंडीगढ़ में है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here