हाथरस। थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव मदनी मढनई में एक 55 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान नत्थीलाल पुत्र प्यारेलाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नत्थीलाल सोमवार की शाम अपने घर के बाहर खेतों में बनी ट्यूबवेल पर सोने गए थे। मंगलवार को सुबह वह मृत अवस्था में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
परिजनों ने बताया कि नत्थीलाल आलू की खेती में कम दाम
मिलने और संभावित आर्थिक नुकसान को लेकर काफी समय से तनाव में थे। लहाल ही में हुई बारिश के बाद आलू के भाव में गिरावट आने से उनकी चिंता और बढ़ गई थी। परिजनों का अनुमान है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।









