आबकारी विभाग की टीम ने शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण करते हुए स्टॉक की जांच की, वाहनों की भी तलाशी ली गई

0
8

 

हाथरस में अवैध शराब की रोकथाम और मदिरा बिक्री व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए आबकारी विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आबकारी टीम ने विभिन्न मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण करते हुए स्टॉक की जांच की और वाहनों की सघन तलाशी भी ली गई।

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी हाथरस एवं उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ के पर्यवेक्षण में चल रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जनपद हाथरस में आबकारी विभाग की टीम ने नौगांव, नयाबाग, मई, बिसावर, कुरसंडा, नगला कंचन, जाराऊ और जटोई क्षेत्र की विभिन्न मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों पर उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का मिलान किया गया। साथ ही विक्रेताओं को पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि बिक्री प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

इसके अलावा हाथरस-आगरा बॉर्डर स्थित बरोस टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन तलाशी अभियान भी चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच कर अवैध मदिरा के परिवहन पर नजर रखी गई।

अभियान के दौरान आबकारी निरीक्षक सिकंदराराऊ, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-3 अलीगढ़ तथा अन्य आबकारी कर्मी मौजूद रहे। विभाग का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here