मेला प्रदर्शनी में दुकानदारों के बीच मामूली बात पर हुआ झगड़ा, दो लोग हुए घायल

0
8

 

सासनी। स्थानीय नगर में चल रही विशाल मेला प्रदर्शनी में बुधवार शाम दो दुकानदारों के बीच मारपीट हो गई। पानी खेल खिलौने की दुकान की तरफ फैल गया। इस विवाद में दोनों दुकानदार घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।जानकारी के अनुसार, हाथरस के मेंढू निवासी छोटू पुत्र मलिचरण मेला प्रदर्शनी में खेल-खिलौनों की दुकान लगाता है। वहीं, अलीगढ़ के ज्वालगढ़ (गांधी पार्क) निवासी बबलू पुत्र केदार सिंह मेला परिसर में पेटीज और चाउमीन की ठेल लगाता है।

बुधवार शाम करीब 5:30 बजे बबलू अपनी ठेल के लिए पानी भर रहा था। इसी दौरान पानी बहकर छोटू की दुकान की तरफ चला गया। इसे लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई।

इस झगड़े में छोटू और बबलू दोनों चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सासनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों घायलों को डॉक्टरी परीक्षण और उपचार के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा।

सीएचसी में डॉक्टर शुभम ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। सासनी कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here