बंबे में तैरता मिला अधेड़ व्यक्ति का शव,शव पोस्टमार्टम भेज पुलिस शिनाख्त में जुटी

0
8

 

हाथरस के कोतवाली चन्दपा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव बंबे में तैरता हुआ मिला। नगला कलू गांव स्थित बंबे में सुबह करीब आठ बजे शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने शुक्रवार को बंबे में शव तैरता देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक की उम्र लगभग 50 से 52 वर्ष बताई जा रही है। शव के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं। शव फूला हुआ और दुर्गंधयुक्त होने के कारण आशंका है कि यह दो से तीन दिन पुराना हो सकता है।मृतक ने गहरे हरे रंग की शर्ट और लोअर पहनी हुई है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस आसपास के गांवों में लापता लोगों के रिकॉर्ड खंगालकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि बंबे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल, शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here