हाथरस जिला कांग्रेस कमेटी हाथरस द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस नगला भुस (मीतई) स्थित वृद्धाश्रम में सेवा एवं समर्पण के भाव के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल वितरित किए गए तथा बुजुर्गों ने केक काटकर राहुल गांधी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शहर अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता शशांक पचौरी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं एवं वंचित वर्गों की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उनका जीवन संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा के लिए संकल्पित हैं।
कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष संजीव अधिवाल, जिला महासचिव कपिल सिंह, जिला महासचिव कृष्ण, ब्लॉक अध्यक्ष सांतुन सेंगर, प्रदीप तेनगुरिया, अवधेश बक्शी तथा वृद्धाश्रम की संचालिका नीतू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए नीतू मिश्रा का आभार व्यक्त किया।
अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनहित के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।









