पेड़ से लटका मिला आलू व्यापारी का शव,पुलिस जांच में जुटी

0
8

 

हाथरस गांव नगला रमजू निवासी 32 वर्षीय विष्णु का शव खोंडा गांव के पास एक नलकूप पर पेड़ से फंदे पर लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

आलू के व्यापार से जुड़े विष्णु के बारे में बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से व्यवसाय में हुए भारी नुकसान के कारण मानसिक तनाव में थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के पिता मूलचंद ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पिता की शिकायत और मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रही है, साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here