अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लेवर कॉलोनी पार्क में कार्यक्रम का किया आयोजन, योग के बताए महत्व

0
13

 

हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर की लेबर कॉलोनी स्थित पार्क में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी उपस्थित रहे। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रकाश चंद, अपर जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी, अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार, एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास किया तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि मयूर माहेश्वरी ने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि “करोगे योग, रहोगे निरोग” का संदेश आज पूरे विश्व में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। योग दिवस के सफल आयोजन पर सभी अधिकारियों ने योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here