पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमें में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

0
7

 

हाथरस पुलिस को दहेज हत्या के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। थाना चंदपा पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे से जुड़े दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना चंदपा पुलिस ने कुवरपुर चौराहे के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सफी मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय अजमेरी तथा उनकी पत्नी मंजू देवी निवासी कुवरपुर, थाना चंदपा, जनपद हाथरस शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त दहेज हत्या से संबंधित मुकदमा संख्या 85/2026 में वांछित चल रहे थे। इनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 80(2) तथा दहेज अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद थाना चंदपा पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई को थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने अपनी टीम के साथ अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here