अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चार लोग हुए घायल,अस्पताल में भर्ती

0
7

हाथरस।सासनी क्षेत्र के गांव नानऊ मार्ग पर सिकुर बंबा के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।मिली जानकारी के अनुसार, गांव दौराहिय निवासी जितेंद्र पुत्र राकेश अपनी बाइक पर परिवार के तीन अन्य सदस्यों को बैठाकर इगलास के सिकंदरपुर से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नानऊ मार्ग पर सिकुर बंबा के पास पहुंची, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार जितेंद्र, 12 वर्षीय रेनू पुत्री रवि, चंचल पुत्री राकेश और राकेश पुत्र पन्ना लाल बुरी तरह घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत सासनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अन्नत ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, जितेंद्र और 12 वर्षीय रेनू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here