अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा के द्वारा थाना हाथरस गेट का किया गया वार्षिक निरीक्षण,संबंधित को दिए दिशा निर्देश

0
5
  • हाथरस।पुलिस अधीक्षक हाथरस रामानन्द कुशवाहा द्वारा थाना हाथरस गेट का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट अरविन्द राठी, चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। थाना परिसर में आगमन पर सलामी गार्द द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई।

  • निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम थाना परिसर में स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया। मिशन शक्ति केन्द्र पर बनाए गए आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन करते हुए ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी एवं थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरांत सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण किया गया, जहां आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण, ऑपरेशन पहचान के अंतर्गत अपराधियों की डाटा फीडिंग एवं डायल 112 से संबंधित इवेंट्स को समय से फीड करने हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
    अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा शस्त्रागार, मालखाना, हवालात, बैरक, मैस एवं शौचालयों का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों जैसे अपराध रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, गुंडा रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच कर उन्हें समय से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
    निरीक्षण के दौरान शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण, मुकदमों की प्रभावी पैरवी तथा साक्ष्यों को समय से न्यायालय में प्रस्तुत कर दोषियों को सजा दिलाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही शीत ऋतु में रात्रि के समय चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, बैंक व एटीएम की सुरक्षा हेतु ठोस कार्य योजना बनाने तथा नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार एवं क्षेत्र में सतत भ्रमण कर अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here