सादाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार

0
6

 

जनपद हाथरस से अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सादाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का महिन्द्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा नकदी बरामद की है। बरामद ट्रैक्टर-ट्रॉली की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर सीस्ता गांव की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कल्याण के रूप में हुई है। उसकी तलाशी के दौरान चोरी का महिन्द्रा ट्रैक्टर, जिसकी चेसिस संख्या MBNAAACAPJRL0001 तथा इंजन नंबर RJL2DBN0426 है, एक ट्रॉली और 1700 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने यह ट्रैक्टर-ट्रॉली दिनांक 18 जनवरी 2026 की रात को लोनी, जनपद गाजियाबाद क्षेत्र से चोरी किया था। अभियुक्त इस चोरी के वाहन को बेचने की नीयत से राजस्थान की ओर ले जा रहा था, तभी पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।
फिलहाल थाना सादाबाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। हाथरस पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और आमजन में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here