हाथरस। मतदाताओं को जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से गुरुवार को शहर के पीसी बागला इंटर कॉलेज से भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित युवा छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र में सहभागिता और मतदान के महत्व की शपथ दिलाई।
मतदाता जागरूकता रैली में एनसीसी के छात्र-छात्राओं सहित पीसी बागला इंटर कॉलेज के बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। रैली के माध्यम से युवाओं को अपने मताधिकार के प्रयोग और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
इसके बाद बताया गया कि जनपद में 1 जनवरी 2026 से युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जारी है। जिन व्यक्तियों को इस संबंध में नोटिस प्राप्त हुआ है, उन्हें अपने-अपने मतदान बूथ पर जाकर संबंधित बीएलओ से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।







