हाथरस। राजधानी लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद फायर ब्रिगेड विभाग अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में शनिवार को महिला जिला अस्पताल परिसर में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड टीम ने मॉक ड्रिल कर अस्पताल स्टाफ एवं मौजूद लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव और नियंत्रण के तरीकों की जानकारी दी।
फायर ब्रिगेड सीओ आर.के. वाजपेई ने बताया कि प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क और जागरूक करना आवश्यक है। मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन यंत्रों के संचालन का प्रदर्शन किया गया तथा आग लगने पर तुरंत अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में एसआई दीपक कुमार, लोकेश कुमार सहित फायर ब्रिगेड विभाग के अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।










