हाथरस।नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 में चल रहे सड़क निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों में खुशी है, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा रहने के कारण नगला तुन्दला मार्ग पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में अस्थायी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं एवं राहगीरों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र के विकास को लेकर सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत कराया गया है, जिससे लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। उन्होंने संबंधित ठेकेदार से निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की है,
ताकि लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा।










