मंडी समिति में मजदूरों औऱ आढ़तिया के बीच हुआ विवाद, पुलिस जांच में जुटी

0
25

 

हाथरस।उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति में शनिवार सुबह मजदूरों और आढ़तियों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। हंगामे के दौरान एक व्यक्ति द्वारा हवा में फायरिंग किए जाने से मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, एक मजदूर के साथ कथित मारपीट की घटना से नाराज मजदूर बड़ी संख्या में संबंधित आढ़त पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि हंगामे के बीच एक व्यक्ति ने बंदूक से हवा में दो राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद हाथ में बंदूक लेकर जाते हुए उसका वीडियो भी सामने आया है।

फायरिंग से आक्रोशित मजदूरों ने आरोपी आढ़तिया को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। देखते ही देखते मंडी समिति में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह और सीओ सिटी हिमांशु माथुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मजदूरों और अन्य लोगों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया तथा समझा-बुझाकर माहौल शांत कराया। फिलहाल मंडी समिति में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद घटना में शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here