हाथरस पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 548 करोड़ की लागत वाली 143 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास

0
25

 

हाथरस पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 548 करोड़ की लागत वाली 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया ।

शियावल रामचंद्र की जय कार के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाषण की शुरुआत करते हुए वंहा इतनी भीषण गर्मी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। साथ ही हाथरस की सादाबाद, सिकन्दराराऊ में विकास करने की बात कही। न जाती, न धर्म सिर्फ ग़रीब को सरकारी लाभ मिल रहा है, डबल इंजन की भाजपा सरकार घर घर तक राशन, सोंचलय, उज्वला योजना, कमल का बटन दबाने से बदले में विकास, बेटी,व्यापरियों की सुरक्षा, किसान को लाभ होता है, आज यूपी का नौजवान बहार जाता है तो खुद को यूपी का बता सकता है,

2017 से पहले खुद को दिल्ली का बताना पड़ता था, पहले ये लोग लूटपाट, करते थे, जिले जिले में माफिया, आज माफिया मुक्त उत्तर प्रदेश है, अखिलेश यादव कह रहे थे, हमारी सरकार आएगी अयोध्या को धर्म की नगरी बनाएंगे, अरे सपा तो राम भक्तो पर गोलियां चलति है,काबर यात्रा रोकी जाती है, वो कब्रिस्तान की बॉण्डरी में पैसा लगते थे हम मंदिर में पैसा लगाते है, अखिलेश जी आप देखना और पैसा आएगा अगली बार कृष्ण की मथुरा भी चमकेगी, भगवान कृष्ण की जन्म भूमि को भी सम्मान मिलना चाहिए।

अयोध्या को आपसे पहचान की जरूरत नही उसकी अपनी पहचान है, लोकसभा चुनाव में सपा कांग्रेस संविधान को अपमान करने का काम किया था, कोंग्रेस ने अपमान किया था आज सपा उसके साथ मिल कर उसका अपमान करने का काम कर रही है। भाजपा के बड़े नेताओं को ही नही मुलायम सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था, आज सपा मुलायम सिंह की कुर्बानी को भी बदनाम कर रही है, 75 जनपदों की 25 करोड़ आबादी का विकास ही हमारा लक्ष्य है।

अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का विकास करना ही हमारा काम है, मेडिकल कॉलेज, सिकंदराराऊ में वाईपास, हजरों नौजवानों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जा रही है। युवा 5 लाख का लोन मार्जिन मनी के साथ बिना भेदभाव के साथ मिल रहा है। अपने अच्छे प्रतिनिधि चुने है इस लिए आपके क्षेत्र का विकास हो रहा है।

हाथरस के सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया, हींग नगरी हाथरस के विधान सभा क्षेत्र हाथरस, सिकन्दरा राऊ एवं सादाबाद में 548 करोड़ की लागत वाली 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here