निशुल्क 52वीं गंगा स्नान यात्रा का किया गया आयोजन, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

0
15

 

हाथरस के सिकंद्राराऊ में धार्मिक आस्था, सेवा और जनसमर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला, जहां श्रवण गंगा सेवा समिति द्वारा 52वीं निशुल्क गंगा स्नान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पूरे यात्रा मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा।

सिकंद्राराऊ के नगला जलाल स्थित विशाल मैदान से वैदिक मंत्रोच्चार और मां गंगा के जयघोष के साथ 52वीं निशुल्क गंगा स्नान यात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रवण गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

यात्रा के मुख्य आयोजक सूर्य प्रताप सिंह ‘सूरज’ के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क बसों की व्यवस्था की गई। सभी यात्रियों को उनके गांवों से गंगा तट तक सुरक्षित पहुंचाया गया, जहां उन्होंने विधि-विधान से मां गंगा का पूजन-अर्चन कर पवित्र स्नान किया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को सकुशल उनके घरों तक वापस पहुंचाया गया।

पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालु गंगा मैया और भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए भजन-कीर्तन में लीन नजर आए। समिति की ओर से पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी बेहतर व्यवस्था की गई, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
मीडिया से बातचीत में आयोजक सूर्य प्रताप सिंह ‘सूरज’ ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जनसेवा का एक निरंतर अभियान है, जो मां गंगा की कृपा से वर्षों से चलता आ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक मां गंगा का आशीर्वाद रहेगा, तब तक श्रद्धालुओं की यह सेवा जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here