दो माह का वेतन औऱ एक वर्ष की पीएफ न मिलने से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में आक्रोश, डीएम से लगाई गुहार

0
20

 

हाथरस जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत लगभग 127 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पिछले दो माह का बकाया वेतन तथा करीब एक वर्ष से लंबित पीएफ दिलाने की मांग की।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि वे डीपीएस इंटरप्राइजेज, नगला बादशाह छर्रा (अलीगढ़) के माध्यम से कार्यरत हैं। आरोप है कि पिछले दो माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि करीब एक वर्ष से पीएफ भी जमा नहीं किया गया।

कर्मचारियों का कहना है कि जब भी कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया जाता है तो विद्यालयों की उपस्थिति न मिलने का बहाना बनाकर टाल दिया जाता है। कई बार फोन काट दिया जाता है या नंबर ब्लॉक कर दिया जाता है।

कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिलने से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। एक जुलाई से विद्यालय खुलने वाले हैं, ऐसे में आर्थिक संकट और गहरा सकता है।

कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि कंपनी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनका दो माह का बकाया वेतन और करीब एक वर्ष का पीएफ जल्द से जल्द दिलाया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सके। ज्ञापन पर कई कर्मचारियों के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here