किराए के विवाद में टेंपो चालक और यात्री के बीच हुई मारपीट,वीडियो वायरल

0
15

 

हाथरस के सासनी में नगर पंचायत कार्यालय के समीप मंगलवार सुबह किराए के भुगतान को लेकर एक टेंपो चालक और सवारी के बीच मारपीट हो गई। सुबह लगभग 10:00 बजे जब टेंपो हाथरस की ओर जा रहा था, तभी किराए को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

सड़क के बीचों-बीच हुई इस मारपीट से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मुख्य मार्ग पर यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित रहा। स्थिति को बिगड़ता देख वहां मौजूद स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने हस्तक्षेप किया और काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया।

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here