सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
18

हाथरस के सासनी क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

हाथरस के थाना सासनी क्षेत्र के गांव उतरा निवासी 35 वर्षीय आरती देवी, पत्नी संदीप कुमार, की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 22 जून को आरती देवी अपने गांव के पास सिकुर बंबा के निकट सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार से आए एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां कई दिनों तक इलाज चला। लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद आरती देवी की जान नहीं बच सकी।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गई हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here