अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा डॉक्टर डे व सीए डे के अवसर पर सम्मान समारोह का किया आयोजन

0
8

 

हाथरस। अखिल भारतीय वाष्र्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ (रजि.) द्वारा बुधवार को डॉक्टर डे एवं सीए डे के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था की महिला पदाधिकारियों ने शहर के दाऊजी हॉस्पिटल पहुंचकर हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित गुप्ता, डॉ. बी.पी. गुप्ता तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में डॉक्टरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। वे अपने ज्ञान और सेवा भाव से लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। इसी भावना के तहत संस्था द्वारा शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं सीए का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की गई तथा उन्हें आगे भी समाजसेवा के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष डिंपल वाष्र्णेय, जिला महामंत्री श्वेता वाष्र्णेय, जिला कोषाध्यक्ष मधुबाला वाष्र्णेय, नगर अध्यक्ष कल्पना वाष्र्णेय, नगर कोषाध्यक्ष पूनम वाष्र्णेय, नगर उपाध्यक्ष रेनू वाष्र्णेय, मीडिया प्रभारी प्रियांशु वाष्र्णेय सहित अन्य महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here