दो रोड़वेज बसों ओर मैक्स की हुई भीषण टक्कर,हादसे में लगभग 1 दर्जन घायल

0
19

 

हाथरस जिले के सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गांव ईसेपुर के निकट हाईवे पर दो रोडवेज बसों और एक मैक्स वाहन की भीषण टक्कर में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते यातायात एक ही लेन से संचालित किया जा रहा था। इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रही एक रोडवेज बस और दूसरी दिशा से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज बस गांव ईसेपुर के पास आमने-सामने टकरा गई। टक्कर की चपेट में एक मैक्स वाहन भी आ गया।

हादसा इतना भीषण था कि एक रोडवेज बस सड़क किनारे खाई में उतर गई, जबकि दूसरी बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए।

सूचना मिलते ही सिकंद्राराऊ पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस, स्थानीय लोगों की मदद से बसों और मैक्स वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवा रही है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here