विशाक्त पदार्थ का सेवन करने से युवक की हालत बिगड़ी,जिला अस्पताल में कराया भर्ती

0
14

 

हाथरस।सासनी के गांव रुदायन में एक युवक ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 30 वर्षीय विजेंद्र पुत्र प्रमोद ने यह विषाक्त पदार्थ खाया था। जिसको उसके परिजन उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए। जहां सीएचसी सासनी में तैनात डॉक्टर शुभम एवं उनकी टीम ने विजेंद्र को तुरंत भर्ती कर प्राथमिक उपचार शुरू किया।

वहीं डॉक्टर शुभम ने घटना की सूचना सासनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

सासनी सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर (MO) डॉ. शुभम ने बताया कि उन्होंने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। बेहतर इलाज के लिए युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here