हाथरस में शनिवार को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएएम) पार्टी की ओर से अलीगढ़ रोड स्थित कृपाराम कोठीवाल धर्मशाला में कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के परिचय और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्रजक्षेत्र प्रभारी मनोज शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए बरेली के जिलाध्यक्ष आरेन्द्र मिश्रा ने राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की नीतियों और संगठन की कार्यशैली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत के साथ अपने प्रत्याशी उतारेगी। बरेली मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को मजबूत करने और चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पार्टी के संस्थापक सदस्य केशव शंकर एवं रजत मिश्रा भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में हाथरस जनपद के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने अपना-अपना परिचय दिया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा, जिला मंत्री प्रदीप शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा राणा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्राची उपाध्याय, सासनी नगर अध्यक्ष कालू पंडित, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पराशर, जिला मंत्री अभिषेक पाठक, हर्षवर्धन द्विवेदी, अतुल पंडित, जिला उपाध्यक्ष भोला पंडित, युवा मोर्चा जिला मंत्री शुभम अग्निहोत्री, सादाबाद नगर अध्यक्ष सौरभ गौतम, कृष्ण सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकरे, ललित शर्मा, कपिल शर्मा, युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य विपिन कुमार, युवा मोर्चा जिला मंत्री यश पचौरी सहित सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि मनोज शर्मा ने उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित किया तथा जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।










