छत से बरसात का पानी निकाल रही महिला निचे गिरकर हुई घायल,अस्पताल में भर्ती

0
19

 

हाथरस। छत पर बरसात का पानी निकाल रही एक महिला सीमेंट की चादर टूटने से छत से नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा 108 एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया है।

जानकारी के अनुसार थाना सासनी क्षेत्र के गांव लुटसान निवासी 35 वर्षीय सोनिया पत्नी कृष्ण कुमार बुधवार शाम अपने मकान की छत पर बरसात का पानी निकाल रही थीं। इसी दौरान छत के किनारे रखी सीमेंट की चादर अचानक टूट गई, जिससे वह असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ीं। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उनका उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here