बजरंग दल के पदाधिकारियों ने गौशाला में चलाया स्वच्छता एवं गौसेवा अभियान

0
11

 

हाथरस।सिकंदराराऊ में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत हाथरस जनपद के सिकंदरा राव प्रखंड में पुरानी तहसील रोड स्थित गौशाला में स्वच्छता एवं गौसेवा का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन बजरंग दल के सह जिला संयोजक लकी शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें प्रखंड के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सेवा भाव का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने गौशाला परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाने में अपना योगदान दिया। इसके साथ ही गौवंश के लिए हरी सब्जियों का वितरण कर गौसेवा का पुण्य कार्य किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर ऐसे सेवा कार्यों में भाग लेना चाहिए।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा सप्ताह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल निरंतर सेवा, संस्कार और संगठन के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। गौसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्य संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत अधिक से अधिक सेवा गतिविधियों में भाग लेकर समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाएं तथा राष्ट्र और धर्म की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया तथा गौमाता की सेवा को मानवता की सच्ची सेवा बताया। इस सेवा अभियान से स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने बजरंग दल के इस प्रयास की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here