बेल्डिंग करते समय बाइक में लगी भीषण आग,बाइक जलकर हुई खाक

0
26

 

हाथरस के सासनी कस्बे में एक वेल्डिंग की दुकान पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मरम्मत के दौरान एक बाइक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और बाइक जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान पर आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं थे।

घटना सासनी के रुदायन रोड स्थित एक वेल्डिंग की दुकान की है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला वोहरन निवासी प्रदीप ने अपनी बाइक का टूटा हुआ स्टैंड ठीक कराने के लिए उसे दुकान पर भेजा था। वेल्डिंग का काम चल ही रहा था कि अचानक बाइक में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। हालांकि तब तक आग पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले चुकी थी और बाइक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा होने से कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा।

सबसे बड़ी लापरवाही यह सामने आई कि वेल्डिंग की दुकान पर आग बुझाने के लिए कोई अग्निशमन उपकरण मौजूद नहीं था। यदि समय रहते आग आसपास की दुकानों तक फैल जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here