हाथरस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर रविवार को हाथरस पुलिस लाइन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री (होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा) धर्मवीर प्रजापति ने पौधारोपण किया। इस दौरान सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक अंजुला सिंह माहौर, वीरेंद्र सिंह राणा, प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, रालोद जिलाध्यक्ष श्याम प्रधान, डीएम अतुल वत्स और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सादाबाद की छात्राओं की सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को पौधे वितरित कर उनकी देखभाल का संदेश दिया। इस दौरान राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति का जन्मदिन भी छात्राओं के साथ केक काटकर मनाया गया।
धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि हर व्यक्ति को पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए। वृक्ष पर्यावरण और मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।










