हाथरस। मथुरा–कासगंज रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान 33 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी गांव जहांगीरपुर, थाना हाथरस जंक्शन के रूप में हुई। उसका शव सलेमपुर और जहांगीरपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने राहुल की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।










